सनावद में बाढ़ के हालात ,घर में घुसा पानी

सनावद। ग्राम अटूट खास में पुल पर कावेरी नदी का पानी आने से आधा ग्राम पानी के बीच समा गया। करीब 4 घंटे से अधिक यह हालत रहे। जिससे लोग घरों में कैद हो गए। लगातार बारिश के बाद अटूट खास ग्राम में आने वाली कावेरी नदी उफान पर आ गई। जिनसे गांव टापू बन गया। घरों में 3 से 4 फीट पानी के बीच ग्रामीणों को रहना पड़ा। कावेरी नदी ग्राम के दोनों छोर पर बहती है। जिससे अधिक वर्षा होने पर यह हालत हर साल बनते है।

(Visited 277 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT