ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया जब सरियों ने भरे दो ओवरलोड वाहन अंडर ब्रिज में फंस गए…. एक वाहन के तो आगे के दो पहिए भी हवा में उठ गए… वाहन को संतुलित करने फिर लोगों ने आगे चढ़कर बैलेंस बनाया तब कही जाकर वाहन आगे बढ़े… वहीं दूसरा वाहन ओवरलोड होने के कारण पुल से टकरा गया… पूरा तमाशा आधे घंटे चलता रहा वहीं राहगीर भी दोनों वाहनों के मजे लेते रहे…बता दें कि आए दिन शहर में ओवरलोड वाहन दौड़ते रहते हैं… जिनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है….यातायात पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना बैठ रहता है….