सेंधवा में अवैध शराब पर जोरदार कार्रवाई

सेंधवा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए। वृत-खेतिया में सामूहिक दबिश देकर खोडा मोहाली, आमझिरी, मोरतलाई, धावडी और चार्ली पीठा में दबिश देकर 280 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की है। साथ ही लगभग 12000 लीटर लहान भी मौके पर ही नष्ट किया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम ने शराब बनाने के उपकरण भी जप्त किए हैं। जप्त की गई शराब और लहान की कीमत लगभग 6 लाख 20 हजार रूपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में जिले के आबकारी स्टाफ विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी दल बल के साथ मौजूद रहे।

(Visited 60 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT