मध्यप्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर सद्भावना अधिकार मंच संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक सदबुद्धि यज्ञ किया। इन लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रीयों को सदबुद्धि प्राप्त हो ताकि वह जनता के कल्याण के काम कर सके। इन लोगों ने थाली, शंख और घण्टी बजाकर सरकार को जगाने के लिए प्रतिकात्मक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि कमलनाथ सरकार जब से सत्ता में आई है तब से विशेष ध्यान ट्रांसफर पोस्टिंग में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन व दिन विगडती जा रही है और सरकार कुभंकर्णी नींद सो रही है। इस मौके पर सदभावना अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष बंसत गन्नौते, करतार सिंह तोमर, कृष्णकुमार ओसवाल, लखन दांगी, गिरधारीलाल पाटीदार, सुमन विश्वकर्मा, संतोष नेहारे, सिताराम शर्मा, दिपक मगरें, श्री विकास शर्मा, यशवंत राजपुत, राहूल गजभिए, अमन पटेल, सन्नी मिश्रा, अमित तवरे, अंजनी त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी, कौशल ग्वाले, राजेश जकरिया, दिलीप अनुकरे, दिनेश मंडराई, यश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।