ओंकारेश्वर के आश्रम आए श्रीश्री रविशंकर

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर जी तीर्थ नगरी ओकारेश्वर में स्थित अपने आश्रम में पधारे… जहां उन्होंने श्रद्धालुओं के जिज्ञासा भरे सवालों का जवाब दिया… वहीं आश्रम में रहने वाले बच्चों ने गुरुदेव के सामने योग सहित अन्य विधाओं का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया…. इस दौरान प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव ने गुरुदेव का स्वागत कर क्षेत्र में पधारने पर आभार व्यक्त किया… गुरुदेव ने वहां आए श्रद्धालुओं से आमजन में फैली बुराई और गरीबों के उद्धार कर आमजन को जोड़ने की बात कही…इस दौरान मांधाता विधायक नारायण पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, पूर्व सांसद ताराचंद पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे… आश्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि गुरुदेव का इस आश्रम में पिछले 7 सालों से इंतजार हो रहा था… गुरुदेव ने आकर भक्तों के इंतजार को खत्म किया….न्यूजलाइवएमपी के लिए सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 31 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT