bjp के hindutav पर akhilesh yadav ने लगाए सवालिया निशान

अखिलेश यादव पर उत्तरप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष ने हमला बोला और पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली. लेकिन जिस एग्रेसिव मोड में इन दिनों अखिलेश चल रहे हैं वो ऐसी सलाह कहां मानने वाले हैं. बल्कि वो तो एक बार फिर जोरदार अटैक के साथ सियासत के मैदान में वापसी कर रहे हैं. इस बार अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भारतीय जनता पार्टी की दुखती रग पर हाथ रखा है. वही बीजेपी जो हिंदुत्व के बड़ी बड़ी बाते करती हैं और जिसके दम पर सत्ता में आई है. उसी पार्टी के हिंदुत्व पर सवाल उठाए हैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने. अखिलेश ने बीजेपी पर करारा वार करते हुए कहा कि बीजेपी हिंदु धर्म नहीं जानती. हिंदू धर्म जानना तो दूर उसे मानती भी नहीं है. अपने पार्टी कार्यालय में अखिलेश ने ये बात कही. अखिलेश का कहना है कि नागरिकता के लिए आए तमाम कानून भारतीयों के विरूद्ध हैं. अब देखना ये है कि अखिलेश यादव की इस बात पर बीजेपी और बीजेपी के समर्थक किस तरह पलटवार करते हैं.

(Visited 156 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT