https://youtu.be/dj9cys8imXg
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी इन मुद्दों पर देश के कई हिस्सों में विरोध बरकरार है…. विरोध करने के सबसे अलग अलग तरीके हैं…. पर इसकी आड़ में जिस तरह से आने वाली पीढ़ी के मन में जहर घोला जा रहा है वो चिंताजनक है…. वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है…. इस वीडियो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि नफरत किस कदर गहराती जा रही है कि लोग पीढ़ी दर पढ़ी उसे ट्रांसफर कर रहे हैं….. इस वीडियो में एक बच्चा है जिसके पास से एक मैच्योर आवाज सुनाई देती है…. हो सकता है ये उसके पिता हों…. जिनकी आवाज आती है हमें चाहिए आजादी…. इसके बाद सवाल पर सवाल होते हैं…. इस वीडियो के साथ वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने लिखा है कि…. एबीसीडी सिखाने की उम्र में हम अपने बच्चों को ये क्या सिखा रहे हैं…. ये कहां आ गए हम….. वाकई ये सवाल अब सबको सोचने की जरूरत है…. कहीं सीएए और एनआरसी का विरोध करते करते हम अपने बच्चों को कुछ गलत बातें न सिखा दें…..