
नई दुल्हन के अवतार में बप्पा के दर्शन करने पहुंची दीपिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीती रात मुंबई में लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचीं, और बप्पा का आशीर्वाद लिया. दीपिका ने मुंबई के और भी कई गणपति के दर्शन किए. लालबाग के दर्शन करने के लिए यहां पर हर दिन सेलेब्स का आना जाना लगा रहता है.
दीपिका, बप्पा के दर्शन के लिए नंगे पैर पहुंचीं. दीपिका की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. ट्रेडिशनल अवतार में हमेशा ही दीपिका लोगों का दिल जीत लेती हैं. यहां दीपिका सिल्क की साड़ी में नज़र आईं. दीपिका की साड़ी हैवी गोल्डेन बॉर्डर वाली थी. हैवी ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.
जब दीपिका वहां निकलीं तो लोग सेल्फी लेते नज़र आए. आपको बता दें कि आज गणेश उत्सव का आखिरी दिन है. आज अनंत चतुर्दशी का दिन है और आज ही के दिन गणपति विजर्सन की परंपरा है.
(Visited 29 times, 1 visits today)






