बड़ी खबर: अजय सिंह राहुल की मां और पूर्व CM अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी का निधन

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रीवा लोकसभा सीट से उम्मीदवार अजय सिंह राहुल भैया की मां सरोज कुमारी का नोएडा में निधन हो गया है। खुद अजय सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट में यह जानकारी दी है। अजय सिंह ने लिखा है कि अत्यंत दुखद हमारी माताजी का स्वर्गवास हो गया है मैं दिल्ली रवाना हो चुका हूं। अजय सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि सरोज कुमारी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की पत्नी थीं। 80 वर्षीय सरोज सिंह का अपने बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था और भोपाल की केरवा कोठी पर मालिकाना हक को लेकर उन्होंने अजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में परिवाद भी दायर किया था। वे अपने बेटों से अलग नोएडा में रहती थीं। उनकी बेटी वीणा सिंह उनकी तीमारदारी करती थीं। हालांकि अब उनके निधन के बाद अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह नोएडा पहुंच रहे हैं और संभवत: उनके पार्थिव शरीर को रीवा लाकर चुरहट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(Visited 170 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT