दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा खरगौन

मध्यप्रदेश का खरगौन शहर दुनिया के सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया है। दो दिन पहले 47 डिग्री तापमान के साथ खरगौन को दुनिया के सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया। खास बात ये है कि शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म 15 शहर भारत के ही थे जिसमें मध्यप्रदेश के 3 शहर शामिल थे। देश के 13 सबसे गर्म शहरों में मध्य प्रदेश के 5 शहर खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, खजुराहो और नौगांव शामिल रहे। यह जानकारी दुनिया की जानीमानी वेदर वेबसाइट एल-डोराडो के हवाले से मिली है। सेंट्रल इंडिया में नागपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने भी इसकी पुष्टि की है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक सेंट्रल इंडिया और मध्यप्रदेश का यह इलाका इसी तरह तपता रहेगा। खरगौन और आसपास के इलाकों की बात करें तो भीषण गरमी के कारण यहां का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। स्कूल-कॉलेज और नौकरी- काम धंधों पर जाने वालों की मुसीबत तो है ही लोग जरूरी काम से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। गर्मी के कारण पंखा-कूलर और एसी भी ठंडक नहीं दे पा रहे हैं। खास बात ये है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार और जनसंपर्क में भी मुश्किलें आ रही हैं।

(Visited 60 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT