सेंधवा में महिला मंडल ने की जंगल पार्टी

सेंधवा में जंगल पेड़ पौधे वन्य प्राणी जीव जंतु इन सभी के संरक्षण तथा पर्यावरण की चिंता को…. ध्यान में रखते हुए बुधवार को एक भव्य आयोजन अग्रवाल समाज महिला मंडल… तथा बहू बेटी मंडल द्वारा महेश जिनिंग परिसर में किया गया…. जिसमें 100 से भी अधिक महिलाओं ने पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया…. कार्यक्रम में विशेष तौर पर जंगल थीम पर आधारित साज सज्जा स्लोगन खेल सभी कुछ जंगल और वन्य प्राणियों से जोड़कर किया गया… सावन महीने में बहू बेटी मंडल की होने वाली पार्टी इस बार जंगल थीम पर आधारित थी जिसमें सभी बहुओं महिलाओं द्वारा अपने सर पर हरी पत्तियों के बनाये “टियारा” धारण किए हुए थे…. कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का पेड़-पौधे जीव जंतुओं के नाम पर नामकरण किया गया…. अधिकांश महिलाओ ने हरे कपड़े पहने हुए थे…सभी ने अपने किए गए नाम की पर्ची अपने बाएं कंधे पर लगा रखी थी… पार्टी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जंगल थीम पर गेम धमाल मस्ती ढेर सारे इनाम रखे गए थे…. खेलो के विजेताओं को पुरस्कारों में गमलों में तैयार फूलो के पौधे दिए गए… कार्यक्रम में बहु मंडल प्रभारी अंकिता अग्रवाल, वर्षा गोयल,मीनाक्षी खंडेलवाल, रितिका नरेडी, स्वाति तायल,पूनम दीवान द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया… अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष चन्दा तायल ,सचिव विनीता सिंवहल द्वारा कार्यक्रम को… मूर्त रूप देने में मुख्य भूमिका निभाई गई वहीं किरण तायल, निर्मला मंगल,सुशीला सिंवहल द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया…

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT