SR मोहंती होंगे MP के नए चीफ सेक्रेटरी

1982 बैच के आईएएस अफसर एस.आर.मोहंती मध्य प्रदेश के मुख्य बनाए गए हैं। सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक मोहंती एक जनवरी से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव बीपी सिंह आज रिटायर हो गए हैं और उनकी जगह अब एस आर मोहंती लेंगे। एस.आर. मोहंती 1982 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है, और वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भी है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही अटकलें थी कि एस आर मोहंती प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। हालांकि उनके अलावा एम. गोपाल कृष्ण रेड्डी, मनु श्रीवास्तव और मोहम्मद सुलेमान के नाम भी मुख्य सचिव के दौड़ में थे। लेकिन मोहंती के नाम पर मुहर लगी। मोहंती रिटायर हुए मुख्य सचिव बीपी सिंह से सीनियर थे लेकिन उनके खिलाफ EOW की जांच जारी होने के कारण भाजपा सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव ना बनाते हुए बीपी सिंह को चीफ सेक्रेटरी बनाया था। हालांकि मोहंती को कुछ समय पहले ही EOW की जांच में क्लीनचिट मिल गई थी। इसके बाद से उनका मुख्य सचिव तय माना जा रहा था। माना जा रहा है कि मोहंती को कांग्रेसी नेताओं के करीबी होने का फायदा मिला है। उनके मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से अच्छे संबंध हैं।

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT