Your video will be live at: https://youtu.be/e4XYv1qQeJE
महाराष्ट्र में सोमवार को शिवसेना सरकार में एकसाथ 35 मंत्रियों ने शपथ ली है… लोग इसे बाप—बेटे की सरकार का नाम दे रहे हैं… लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि उद्धव की कैबिनेट में वो कौन महिलाएं हैं जिन्हें मंत्रीपद मिला है… इस मंत्रीमंडल में 3 महिला मंत्री हैं जो अपनी दम पर चुनाव लड़ीं और मंत्रीपद हासिल किया….तो पहला नाम है वर्षा एकनाथ गायकवाड़ जो मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की बेटी हैं और धारावी से चुनाव जीतीं हैं… वे 2004 से लगातार धारावी से चुनाव जीतती आ रही हैं… कैबिनेट में दूसरा नाम है अदिति सुनील तटकरे का जो पहली बार चुनाव जीतीं हैं… अदिति एनसीपी से चुनाव जीतीं हैं और पहली ही बार में उन्हें मंत्रीपद दिया गया है… लिस्ट में तीसरा नाम है यशोमति ठाकुर का जो कांग्रेस नेत्री हैं…. ठाकुर तीसरी बार विधायक बनी हैं… और पेशे से वकील हैं…