बच्चों की मौत पर चित्रकूट में बवाल

चित्रकूट में फिरौती की रकम मिलने के बावजूद किडनैपर्स ने मासूमों को नहीं छोड़ा और शनिवार को दोनों की लाश एक तालाब से मिली…..इस घटना के बाद जहां एक ओर बच्चों के घर वाले सकते में हैं वहीं लोगों का गुस्सा भी आसमान छू रहा है….यहां लोगों ने टायरों में आग लगाई सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के सामने तोड़ फोड़ की साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए…..आपको बता दें यहा हजारो की संख्या में लोग सड़को पर उतरे हैं…..पूरे चित्रकूट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है…वहीं लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राईवर की सूझबूझ से वे वहां से निकलने में कामयाब हो गए…फिलहाल पुलिस स्थिती संभालने में जुटी हुई है….

(Visited 65 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT