भोपाल में खास अंदाज में मना सुपर मॉम मदर डे

सोमवार के दिन साउंड हीलर आरती सिन्हा ने आरुषि के बच्चो की मदर के लिए “ सुपर माम मदर डे “ का आयोजन किया | ये “ मदर डे “ बहुत खास था क्योंकि ये माताएं न केवल माँ बल्कि नर्स , डॉक्टर थरेपिस्ट , काउंसलर ,आदि सभी का रोल हर दिन निभाती रहती हैं | इनके बच्चो की दुनिया इन्ही से शुरू और इन्ही पर समाप्त होती हैं | इस खास वर्कशॉप मैं माताओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया | साथ ही बच्चों की बेहतर परविरिश कैसे कर सकते हैं। इस पर भी चर्चा हुई। आरती सिन्हा ने बताया कि माताएँ कैसे एक अच्छी मां का किरदार निभा सकती हैं। आरती सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले आप चीजों को स्वीकार करना सीखें। और अपना सेंस ऑफ ह्यूमर जिंदा रखें। गिव अप न करें औऱ न ही अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से करें। अपने बच्चे की विशेषताओं को खोजकर उसकी प्रतिभा को आगे बढाने में मदद करें। और साउंड हीलिंग थेरेपी व चक्र तथा साउंड हीलिंग की मदद से मेडिटेशन भी करते रहें। इस दौरान सभी औऱतों ने जमकर ड़ास किया और इस कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।

(Visited 127 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT