बीड़ी मजदूर का घर हुआ जलकर खाक

मंगलवार की दोपहर गढाकोटा के गांधी वार्ड में एक बीड़ी मजदूर प्रेमलाल कोरी के घर में आग लग गई। आग घर में रखे टीवी में सार्ट सर्किट से लगी थी। आग की वजह से घर का सारा गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित का कहना है कि जब वह पानी भरने के लिए घर से बाहर आया तो टीवी में जोर से फंट की आवाज आई और आग लग गई। जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान और कपड़े सब जल गए। आग से लगभग डेढ़ लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है

(Visited 171 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT