इटारसी के केन्द्रीय प्रूफ रेंज में बुधवार को मोर्टार की बैरल फटने से बाजू में रखे गोलो में धमाका हो गया। जिससे 4 कर्मचारी घायल हुए हैं। घायल कर्मचारियों को होशंगाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार घायलों में हाउसिंग बोर्ड के लाल सिंह ठाकुर, सत्येन्र्द यादव, सुनील कुमार और नरेन्द्र पाल शामिल हैं। इस सम्बंध में सीपीई प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी फ़िलहाल नहीं दी गई है। बहरहाल ऑर्डनेंस फैक्ट्री के मेडिकल ऑफिसर डॉ विजय ने बताया कि ब्लास्ट की वजह से चार पेशेंट को बर्न इंजरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्लास्ट की वजह की जानकारी वहां के अधिकारी ही दे पाएंगे।