CM कमलनाथ के गृह जिले में किसान ने लगाई फांसी, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान

प्रदेश में किसान बढ़ते कर्ज के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। मामला सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा का है यहां मेघासिवनी निवासी अखरु उइके ने कई सालों से अच्छी फसल नहीं होने और सर पर कर्ज का बोझ होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जाँच मैं लिया है। किसान के फांसी लगाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मामले को दूसरा एंगल देने और सरकार को बचाने में जुट गए हैं। अब अधिकारी कह रहे हैं कि कि मृतक का बैंक वालो से कोई कर्जा नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक मृतक शराब का सेवन करता था। फिलहाल धरमटेकडी पुलिस ने मामला जाँच में लिया है

(Visited 65 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT