प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के ऋण माफी पर किए गए हर वादे को पूरा करेगी। जल्द ही किसानों की ऋण माफी होगी। यह बात प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव ने बडवाह में पत्रकारों से चर्चा में कहीं। पत्रकारों के घटिया निर्माण के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा सरकार द्वारा इनकी देखरेख सही ढंग से नहीं किए जाने एवं अधिकारियों को सरंक्षण होने से समस्या यथावत बनी हुई है। जिसकी जांच करवाकर कर गुणवत्ता के साथ सुधार किया जाएगा। साथ ही इन मामलों में लिप्त अधिकारियों एवं नेताओ के खिलाफ जांच के बाद कार्यवही की जाएगी। श्री यादव ने यह भी कहा की कांग्रेस 3 क की सरकार है। क से किसान क से कांग्रेस और कमलनाथ। किसान अगर मजबूत होगा तो मजदूर भी मजबूत होगा। किसान और मजदूरों को अपने हक दिलाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। किसानों को उपज का सही लाभ आसानी से कैसे मिले इन बातों पर विचार किया जा रहा है।