Congress leader Digvijay singh ने CM Kamalnath के लिए कही ऐसी बात

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बात हो और गुटबाजी का ख्याल न आए ऐसा कैसे हो सकता है. खासतौर से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तो इस मामले में सुर्खियां बनाने में माहिर हैं. दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने सिहोर पहुंचे. यहां दिग्विजय सिंह ने पहले तो पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. सिंह ने कहा कि वो दोनों जिस्म अलग अलग हैं लेकिन आत्मा एक ही है. ये जोड़ी कभी देश का भला नहीं कर सकती. यहां तक तो ठीक था इसके बाद दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ के बारे में कहना शुरू किया. दिग्गी राजा ने कहा कि सीएम कमलनाथ राज्य के सिंघम हैं जो किसी भी तरह के माफिया को किसी हालत में नहीं बख्शेंगे.

(Visited 110 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT