कांग्रेस ने चोरी करके बनाया थीम सॉन्ग?

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए बनाया गया थीम सॉन्ग ‘मैं ही तो हिंदुस्तान हूं’ को लेकर विवाद हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने ये थीम सॉन्ग एक रिटायर्ड कर्नल की कविता से चुराकर बनाया है। धनबाद के रहनेवाले रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह की पत्नी नीतिका सिंह ने इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक लेटर लिखा है। नीतिका सिंह का कहना है कि कांग्रेस के थीम सॉन्ग के बोल उनके पति की कविता को कॉपी करके बनाए गए हैं। नीतिका सिंह का कहना है कि उनके पति कर्नल जेके सिंह ने ‘मैं सारा हिंदुस्तान हूं’ कविता संग्रह लिखा है। कर्नल जेके सिंह आर्मी के फेमस एनाउंसर हैं और 13 अप्रैल 2012 को उन्होंने अपने कविता संग्रह ‘मैं सारा हिंदुस्तान हूं’ का विमोचन जालियांवाला बाग में किया था। इसी साल 25 फरवरी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के उद्घाटन के मौके पर जेके सिंह ने दिल्ली के नेशनल स्टेडियम दिल्ली में हजारों पूर्व सैनिकों के सामने खुद यह कविता गाकर सुनाई थी। नीतिका सिंह ने राहुल गांधी से अपील की है कि अगर उन्हें कर्नल जेके सिंह की कविता से कॉपी किए गए गीत को उसी रूप में दिखाना है तो कम से कम उनसे सहमति पत्र तो ले लें। लेकिन नीतिका चाहती हैं कि कांग्रेस पार्टी इसके बदले झारखंड के किसी शहीद सैनिक या पुलिसकर्मी के परिवार की आर्थिक सहायता करे।

(Visited 78 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT