दिग्गी के सामने साध्वी की चुनौती

प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा ने आखिरकार अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। पार्टी ने कट्टर हिंदुत्व की छवि वाली साध्वी प्रज्ञा को इस सीट पर टिकट दिया है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह का नाम फाइनल होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी। कि भाजपा दिग्विजय की हिंदू विरोधी छवि का फायदा उठाने के लिए यहाँ से साध्वी प्रज्ञा को टिकट दे सकती है। पर इसके साथ ही प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साध्वी उमा भारती का नाम भी सामने आया था। पर उमा के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद और शिवराज के केन्द्रीय राजनीति में जाने से मना करने से पार्टी के पास एकमात्र चेहरा साध्वी प्रज्ञा का ही बचता है। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा की सदस्यता ली थी। और भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। और पार्टी ने इसका औपचारिक एलान भी कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भोपाल के अलावा पार्टी ने सागर से राजबहादुर सुंग गुना से के पी यादव और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। खैर भोपाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने पहली बार चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा दिग्विजय को हराने में कितनी सक्षम हैं यह तो वक्त ही बताएगा। पर प्रदेश की राजधानी में बिना कोई जनाधार वाले पैराशूट प्रत्याशी को उतारना भाजपा को मंहगा पड़ सकता है।

(Visited 73 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT