दिग्गी ने फिर किया CM का काम?

कांग्रेस मंत्रियों के स्टाफ में बीजेपी शासन काल के अधिकारी कर्मचारियों को रखने से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह नाराज हैं। सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने इस बारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की और इन सभी अधिकारियों को बदलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को मंत्रियों के स्टाफ की जानकारी मंगवाने के लिए कहा। सीएम के आदेश पर अब मुख्यमंत्री सचिवालय ने रिकॉर्ड तलब किया है और जल्द ही मंत्रियों का स्टाफ बदल दिया जाएगा। दिग्विजय सिंह के बार-बार प्रदेश सरकार के कामकाज में दखल देने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

(Visited 99 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT