मध्यप्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी अब सतह पर नजर आने लगी है। पहले भी गुटबाजी के चलते इतने सालों तक सत्ता से बाहर रही कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया और अब सत्ता में आने के बाद भी गुटबाजी और टांग खिंचाई को कोई मौका नहीं छोड़ा जा रहा है। हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ कैबिनेट के मंत्रियों को लेटर लिखकर ट्रांसफर के संबंध में सवाल-जवाब किए थे और मिलने का समय मांगा था। दिग्गी राजा के इस कदम के बाद वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्गी राजा पर निशाना साधा है। सिंघार का कहना है कि दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से सरकार चला रहे हैं। सिंघार का कहना है कि ये बात जगजाहिर है। प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी ये बात जानते हैं तो फिर दिग्विजय सिंह को चिट्ठी लिखने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे खुद ही परदे के पीछे से सरकार चला रहे हैं।
बाइट- उमंग सिंघार वन मंत्री, म.प्र.