दिग्विजय सिंह को मुंह में गुप्त रोग है?

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सागर में कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की उंगलियों और मुंह में गुप्त रोग है। गोपाल भार्गव ने सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि दिग्विजय सिंह अखबारों और टेलिविजन की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार के बयान देते हैं ताकि मालूम चले कि दिग्विजय सिंह जिंदा है। यही नहीं गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार के लिए भी बुंदेली कहावत के माध्यम से व्यंग्य कसा। आप भी सुनिए क्या कह रहे हैं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव.. खास बात ये है कि जिस आयोजन में गोपाल भार्गव ने ये बयान दिया उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। इससे पहले भी गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को लूली लंगड़ी और बीमार औलाद करार दिया था। अब देखना है दिग्गी राजा को लेकर कही गई भार्गव की इस बात पर कांग्रेस क्या जवाब देती है।

(Visited 985 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT