दूसरे की बीवी से बनाए अवैध संबंध, ये हुआ अंजाम

पखांजुर में एक बार फिर अवैध संबंध के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ राकेश मंडल नामक युवक ने विनय राय की पत्नी से पिछले दो सालों से अवैध संबंध बना रखे थे। जिसका पता विनय को भी था। और विनय ने राकेश को उसकी पत्नी से दूर रहने की समझाइस भी दी थी। पर राकेश नहीं माना। और वह विनय के महाराष्ट्र में रहने का फायदा उठा रहा था। जिसके बाद महाराष्ट्र से वापिस लौटे विनय ने राकेश को अपने घर में देखा तो अपना आपा खो बैठा। और उसने एक झटके में राकेश का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद विनय कॉलेज रोड भागने लगा पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। औऱ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है। और ऐसा करके वह बहुत खुश है।

(Visited 50 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT