ग्वालियर महापौर रोजाना सुबह-सुबह अब शहर के अलग-अलग इलाको में पहुंच रहे हैं…. और वहां के रहवासियों के साथ बैठकर चाय पर चर्चा कर रहे हैं… इस चर्चा में वो लोगों की समस्यायें जान रहे हैं…. और उसका मौकें पर ही निदान भी कर रहे हैं…. इसी कड़ी में शुक्रवार को महापौर विवेक शेजवलकर गोल पहाड़िया इलाके के श्री राम कॉलोनी पहुंचे…. उनके साथ में निगम के अधिकारी भी मौजुद थे…. महापौर को देखकर स्थानीय लोग इक्ठठे हो गये…. इसके बाद विवेक शेजवलकर ने चाय मंगवाया… और लोगों के साथ चर्चा शुरुकर दी….. हालांकि इस चर्चा के दौरान महापौर को रहवासियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा…. लेकिन महापौर का मानना है कि ऐसे चर्चाओं से शहर के समस्याओं को तत्काल निपटारा किया जा सकता है….. और उनके बीच जाने से लोगों का भरोसा भी बढ़ता है….. वहीं कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि यह महापौर द्वारा किये गए घोटालों पर पर्दा डालने और चुनाव में लाभ लेने की कवायद भर है….