एक ओर जहां प्रदेश में हो रहें घटनाओं पर भाजपा, सरकार को घेर रही है…. लेकिन मन्दसौर नगरपालिका अध्यक्ष मामलें में जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता का नाम आया वैसे ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गयी थी…. लेकिन अब इस हाई-प्रोफाईल हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है…. भाजपा के पुर्व मंत्री दीपक जोशी ने हत्यारें को भाजपा का रजिस्टर्ड कार्यकर्ता मानने से इंकार कर दिया है…. उन्होंने कहा की नई सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बरबाद हो चुकी है… प्रदेश में अब दिन दहाड़े हत्याएं होने लगी है… कांग्रेस इसी को छुपाने के लिए ऐसे षडयंत्र रच रही है…..