मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का होगा। कांग्रेस की ओर से हिना कांवरे ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं भाजपा ने जगदीश देवड़ा को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा से हटकर अब कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव की परंपरा शुरू कर दी है। हालांकि जिस तरह बहुमत से कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाया है तो हिना कांवरे का उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। अभी तक विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का अध्यक्ष और विपक्ष का उपाध्यक्ष बनता आया है लेकिन इस बार ये परंपरा देखने को नहीं मिल रही है। जिस तरह भाजपा ने कांग्रेस को निर्विरोध अध्यक्ष नहीं चुनने दिया उसके बाद अब कांग्रेस ने भी भाजपा को उपाध्यक्ष नहीं बनाने देने का फैसला किया है जिसके चलते हिना कांवरे ने परचा दाखिल किया है और उनका उपाध्यक्ष बनना तय है।