चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत के दौरे पर आएंगे…. मोदी ने जिनपिंग को भारत आने का न्योता दिया था… जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है…. चीनी राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से चेन्नई में दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता करेंगे…. जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक संबंध सहित आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है… संभावना ये भी है कि जिनपिंग वार्ता के दौरान मोदी के सामने कश्मीर मुद्दा भी उठा सकते हैं…. वहीं सुत्रों की माने तो कश्मीर मुद्दा उठने पर पीएम मोदी उन्हें भारत के रुख से अवगत कराएगें….
आपको बतादें कि पाकिस्तान के साथ चीन के अच्छे संबंध है… जिसे वह UN में दिखा चुका है… ऐसे में जिनपिंग की यह भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है… चीनी राष्ट्रपति 11 और 12 अक्टूबर को भारत में रहेंगे जिसके बाद वे 13 अक्टूबर को नेपाल के राजकीय दौरे पर जाएंगे…
न्यूज लाइव एमपी डेस्क