मकर संक्राति के अवसर पर हर जगह पतंगबाजी का मुकाबला देखने को मिलता है। लेकिन अशोकनगर में ऐसा नजारा आज तक देखने को नहीं मिला था। लेकिन अपने नवाचार के लिये पहचानी जाने वाली कलेक्टर डा. मंजू शर्मा ने जिले के लोगों का यह सपना भी पूरा कर दिया। कलेक्टर ने नेहरु डिग्री प्रांगड़ में पतंगबाजी का आयोजन कर लोगों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने पहले छोटी बच्चियों को तिलक लगाया और पतंगबाजी शुरू कराई जिसमें आदिवासी समाज के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। आपको बता दें कि कलेक्टर मंजू शर्मा इससे पहले भी मुस्कुराहट बैंक और निर्वाचन के मामले में अपने नवाचार का परिचय दे चुकी हैं। और लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हैं।