ज्योतिरादित्या सिंधिया या सचिन पायलट बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष ?

ढ़ाई महीने से कांग्रेस अपने नए अध्यक्ष की खोज में है… अब इसे नया अध्यक्ष मिल सकता है… ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 10 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक होगी… जिसमें नए अध्यक्ष पर फैसला किया जा सकता है… कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रियंका गांधी का नाम आगे बढ़ाया है…. वहीं मुंबई कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने सचिन पायलट या फिर ज्योतिरादित्या सिंधिया के नाम की वकालत की है… अब देखना होगा कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होगा या कोई युवा चेहरा कांग्रेस की कमान संभाल सकता है…. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था…

(Visited 1417 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT