प्रदेश में अक्सर महिला एवं युवती से छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं……जिससे प्रदेश में महिलाओं और युवतियों की सुऱक्षा पर सवाल खड़े होते रहते हैं….ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र से सामने आया है…जानकारी के मुताबिक भारद्वाज परिवार पिकनिक मनाने मंधान डेम गया था…इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उस स्थान पर पहुंच गए और परिवार के साथ आई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे और भोजन बनाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया….जिससे दोनों गुटों की तरफ से पत्थर बाजी भी हुई….इस विवाद में लगभग 8 लोग घायल हो गए…..जिन्हें तत्काल सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ,…..