कमलनाथ के साथ दिखीं तीन हाथ वाली अम्मा

कांग्रेस सरकार की महत्तवाकांक्षी योजना किसान कर्जमाफी से उत्साहित कांग्रेस ने एक बड़ी चूक कर डाली है जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है… अपनी योजना को किसानों का आशीर्वाद बताने वाले विज्ञापन में सीएम कमलनाथ के साथ खड़ी महिला के फोटो में ए​क तीसरा हाथ भी दिख रहा है.. जिसका पूर्व सीएम शिवराज और दूसरे भाजपा नेताओं ने जमकर मजाक उड़ाया है… आपको बता दें कि किसान कर्जमाफी की योजना पर जिस फोटो की बात हो रही है उस फोटो में एक महिला सीएम को आशीर्वाद दे रही है और दूसरे हाथ से कपड़ा पकड़े हुए है… और एक तीसरा हाथ भी दिख रहा है जो प्रमाण पत्र के साथ है… मध्यप्रदेश जनसंपर्क की बड़ी चूक की हर तरफ मखौल उड़ रही है…. वहीं पूरे सोशल मीडिया में अपनी भद्द पिटवाने के बाद एमपी कांग्रेस ने ओरीजनल फोटो शेयर कर लिखा है कांग्रेस किसानों के हजारों हाथ कमलनाथ जी के साथ…

(Visited 70 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT