MP में कटेंगे इन एक दर्जन भाजपा सांसदों के टिकट ?

मध्यप्रदेश में भाजपा के अधिकांश सांसदों के खिलाफ जनता में नाराजगी है और बीजेपी और संघ के आंतरिक सर्वे में भी इन सांसदों का टिकट काटे जाने की सिफारिश की गई है। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में आधी से ज्यादा सीटों पर वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया जाने वाला। वहीं तीन सीटों पर भाजपा के सांसद चुनाव नहीं लड़ रहे इसलिए जानकारों का कहना है कि कुल मिलाकर इस बार भाजपा महज दस सांसदों को ही रिपीट करने जा रही है। हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रदेश की लगभग 14 से 15 सीटों पर भाजपा नए चेहरों को टिकट देने जा रही है। सबसे पहले जानते हैं कि वो कौन सी सीटें हैं जिन पर भाजपा अपने पुराने सांसदों पर दांव नहीं खेलने वाली है।

लोकसभा सीट वर्तमान सांसद
1. खरगोन लोकसभा सीट सुभाष पटेल
2. भोपाल लोकसभा सीट आलोक संजर
3. मंदसौर लोकसभा सीट सुधीर गुप्ता
4. भिंड लोकसभा सीट भागीरथ प्रसाद
5. सागर लोकसभा सीट लक्ष्मीनारायण यादव
6. मुरैना लोकसभा सीट अनूप मिश्रा
7. रीवा लोकसभा सीट जनार्दन मिश्रा
8. सतना लोकसभा सीट गणेश सिंह
9. बालाघाट लोकसभा सीट बोध सिंह भगत
10. धार लोकसभा सीट सावित्री ठाकुर
11. मंडला लोकसभा सीट फग्गन सिंह कुलस्ते
12. शहडोल लोकसभा सीट ज्ञान सिंह (कोर्ट से निर्वाचन निरस्त)

इन एक दर्जन सांसदों का टिकट काटने के अलावा भाजपा के पास खजुराहो, बैतूल, देवास और विदिशा संसदीय सीटों पर नया उम्मीदवार ढूंढने की भी चुनौती है क्योंकि खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह अब विधायक बन गए हैं। देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल भी विधायक बन गए हैं। विदिशा सांसद सुषमा स्वराज चुनाव नहीं लड़ रही हैं और बैतूल सांसद ज्योति धुर्वे का जाति प्रमाण पत्र निरस्त हो चुका है। वहीं शहडोल सांसद ज्ञान सिंह का निर्वाचन भी कोर्ट से निरस्त हो चुका है। और भाजपा उन्हें दोबारा टिकट नहीं देने जा रही है। इसके अलावा कुछ सीटों पर संशय की स्थिति है जहां उम्मीदवार बदलने की काफी संभावना है। ये सीटें हैं

इन सीटों पर है संशय की स्थिति-
1. ग्वालियर- नरेंद्र सिंह तोमर
2. दमोह – प्रहलाद पटेल
3. राजगढ़ – रोडमल नागर

अब जानते हैं कि किन लोकसभा सीटों पर भाजपा अपने सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाने जा रही है-

जिन सीटों पर भाजपा अपने सांसदों पर फिर दांव खेलने जा रही है उनमें शामिल हैं –
जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, सीधी,

इन 5 सांसदों पर भाजपा फिर से खेलेगी दांव
1. इंदौर सुमित्रा महाजन
2. जबलपुर राकेश सिंह
3. उज्जैन चिंतामणि मालवीय
4. खंडवा नंदकुमार सिंह चौहान
5. सीधी रीति पाठक
6. होशंगाबाद – राव उदय प्रताप
7. टीकमगढ़- वीरेंद्र कुमार

जल्द ही हम बताएंगे कि जिन सीटों पर वर्तमान सांसदों का टिकट काटा जाएगा उन पर किनको टिकट मिल सकता है।

(Visited 1217 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT