क्या मोदी सरकार में बढ़ा है गौमांस का निर्यात?

मोदी के राज में भारत से गौमांस का निर्यात बढ़ गया है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का। अरुण सनावद कृषि मंडी में किसानों के कर्जमाफी कार्यक्रम में आए थे। जहाँ उन्होंने यह विवादित बयान दिया। अरुण किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। तभी भाजपा पर निशाना साधते-साधते अरुण यह विवादित बयान दे बैठे। इस दौरान अरुण ने कांग्रेस सरकार की पीठ थपथपाते हुए कमलनाथ की जमकर तारीफ की। इस दौरान अरुण यादव ने यहां 3 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसीरोड का भूमि पूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हरे सिंह बढोले सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

(Visited 58 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT