Loksabha Election 2019- भोपाल में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के सामने धर्मसंकट?

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने कट्टर हिंदू छवि वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में असमंजस या कहें धर्मसंकट की स्थिति बनी हुई है। साध्वी प्रज्ञा की मुस्लिम विरोधी छवि बनी होने के कारण बीजेपी के मुस्लिम कार्यकर्ता प्रज्ञा का प्रचार करने से कतरा रहे हैं वहीं कुछ कार्यकर्ता खुलकर साध्वी प्रज्ञा के प्रचार में जुट गए हैं तो उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे हैं और समाज के लोग अंजाम भुगतने की चेतावनी देने लगे हैं। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य सैयद सद्दाम अली ने प्रज्ञा ठाकुर के सर्मथन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी धमकाया जा रहा है। हालांकि प्रदेश भाजपा के आला नेताओं ने उन्हें सुरक्षा देने और पुलिस में शिकायत करने का आश्वासन दिया है वहीं जानकारी मिली है कि बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं फातिमा रसूल खुलकर साध्वी प्रज्ञा के विरोध में सामने आ गई हैं। फातिमा ने नारा भी दिया है कि मोदी तुझसे बैर नहीं, साध्वी तेरी खैर नहीं। फातिमा ने पार्टी की ओर से प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया है। कुल मिलाकर साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवार के कारण बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा धर्मसंकट की स्थिति में दिखाई दे रहा है।

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT