Loksabha Election 2019- दिग्विजय सिंह ने भोपाल से दाखिल किया नामांकन

भोपाल से कांग्रेस की ओर से लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने जाने से पहले दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने पूजा पाठ किया और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे। इसके बाद दिग्विजय सिंह भोपाल कलेक्ट्रेट के सामने वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचे और फिर वहां से कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन दाखिल किया। हालांकि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भीड़ लेकर नामांकन के लिए आने से मना किया था इसके बावजूद जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं को बुला लिया। इसके कारण भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में काफी भीड़ हो गई और पुलिसकर्मियों ने मंत्री पीसी शर्मा और जयवर्धन सिंह को रोक लिया जिसके कारण थोड़ी देर के लिए विवाद की स्थिति बनी।

(Visited 32 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT