भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भोपाल सीट से भाजपा की संभावित उम्मीदवार उमा भारती ने ट्वीट कर पार्टी को आईना दिखाया है। उमा ने ट्वीट कर कहा है कि द्ग्विजय सिंह को हराने में कोई मुश्किल नहीं है। उन्हें तो कोई भी हरा देगा। पार्टी में कई बड़े नेता हैं जो उनको हरा सकते हैं। उमा ने इतिहास की घटनाओं का हवाला देकर अपनी बातों का पुष्टिकरण भी किया है। हालांकि उमा ने अपने किसी भी ट्वीट में भोपाल सीट से चुनाव लड़ने में अपनी रुचि नहीं दिखाई है। जिसके बाद राजनिति के पंडितों का कहना है कि उमा भाजपा को यह संदेश देना चाहती हैं कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता उन्होंने ही लाई थी। और देश के दिल में पार्टी की जगह बनाने में उनका विशेष योगदान है।