अशोक नगर के जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का पर्व को पूरे उत्साह और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। शहर के शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए और ध्वाजारोहण कर परेड कि सलामी ली। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री सिसोदिया ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ भोजन भी किया। इस दौरान कलेक्टर मंजू शर्मा और अशोकनगर विधायक जयपाल सिंह भी मौजूद रहे।