मुहर्रम को बताया पावन पर्व, ट्रोल हुए सेक्युलर दिग्गी

अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुए हैं. वजह उनका ट्वीट. जो उन्होंने मुहर्रम के मौके पर किया. मातम के इस दिन पर दिग्गी ने मुसलमानों को पावन पर्व की सलामी दे डाली. दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम को ‘पावन अवसर’ बताते हुए मुसलमानों को ‘सलामी’ दी थी. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारा सलाम.’ दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स ने दिग्विजय को नहीं बख्शा. इस ट्वीट के बाद बीजेपी प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन भी खुद को रोक नहीं सके उन्होंने कहा, ‘दिग्विजय सिंह आज दुख का दिन है. इतना भी नहीं मालूम आपको दिग्विजय जी.’

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT