प्रदेश में जब से नई सरकार आई है। तब से ही कांग्रेस पार्टी ने अपने नारे वक्त है बदलाव का को सार्थक साबित किया। भले ही बदलाव जनता के हित न रहा हो पर सरकार के हित में जरूर रहा है। सरकार ने लगातार अधिकारियों के तबादले किए हैं। और प्रदेश में अधिकारियों की हालत बंजारों के समान हो गई है। इसी बात को लेकर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। गोपाल ने कहा है कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है। उसने ट्रांसफर के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया है। जिसके चलते प्रदेश को कम से कम 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। और तहसील से लेकर वल्लभ भवन तक दलाल घूम रहे हैं। प्रदेश में जनता हाहाकार कर रही है। ऐसा नजारा प्रदेश में पहले कभी नहीं रहा।