ओंकार महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ओंकार महोत्सव 30 व 31 दिसम्बर को मनाया जायेगा। इस दौरान ओंकारेश्वर में वॉटर स्पोर्टस गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। ओंकारेश्वर महोत्सव के दौरान फूड फेस्टिवल,हैरिटेज वॉक,ट्रेकिंग, योगा, मेडिटेशन,नर्मदा आरती और लेजर आतिशबाजी जैसी गतिविधियां सम्पन्न होगी। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने नोडल अधिकारियों की बैठक में ओंकार महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक रूचिवर्धन मिश्र के साथ ओंकारेश्वर के विभिन्न घाटों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ओंकार महोत्सव आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करें। इस दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. इवने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 73 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT