राहुल गांधी की जगह अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

सियासी हलकों में इन दिनों दो अटकलें बहुत प्रमुखता से लगाई जा रही हैं। पहली तो ये कि अशोक गहलोत राहुल गांधी की जगह पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, और दूसरी ये कि अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद ही राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी और अभी भी वे अपने फैसले पर अडिग हैं। राहुल ने अपनी जगह प्रियंका गांधी बल्कि गांधी परिवार के किसी सदस्य को भी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाने की बात कही है। ऐसे में पार्टी के सीनियर लीडर अशोक गहलोत का नाम सामने आया है और जानकारी मिली है कि अशोक गहलोत को इस बारे में सूचना दे दी गई है और बहुत जल्द उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। अशोक गहलोत राहुल गांधी के क्रायटेरिया में फिट बैठते हैं यानी पिछड़ा वर्ग के नेता हैं और गांधी परिवार के पुराने वफादार हैं, इसके अलावा कांग्रेस के बाकी लीडर्स के साथ भी उनके संबंध अच्छे हैं। हालांकि ये बात अभी स्पष्ट नहीं है कि कि अशोक गहलोत अकेले अध्यक्ष बनेंगे या उनके साथ दो या तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पायलट फिलहाल राजस्थान के डिप्टी सीएम हैं। कुछ दिनों से गहलोत और पायलट गुटों के बीच खटपट चल रही थी और माना जा रहा है कि इस एडजस्टमेंट के बाद ये खटपट भी दूर हो जाएगी।

(Visited 98 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT