राहुल लीडर नहीं मिसलीडर हैं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत की इस दौरान शिवराज ने कई मुद्दों पर चुटकी ली। और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सलाह से ही राहुल गांधी मिसलीडर बने हैं।
राहुल जनहित के मुद्दों पर मिस लीड कर निरंतर जनता को गुमराह कर रहे है। वहीं अंतरिक्ष में भारत की सफलता पर शिवराज ने कहा कि

स्पेस में भारत की बढ़ती ताकत गौरव का विषय है, राजनीति का नहीं , हमारे वैज्ञानिक दक्ष है और दुनिया के किसी भी देश से मुकाबला करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि दिग्विजय के भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद उनके खिलाफ शिवराज को टिकट दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही है। जिसके बाद शिवराज के दिग्विजय और कांग्रेस पर इस हमले को उनकी उम्मीदवारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

(Visited 28 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT