मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक राजनेता के रूप में तो सभी जानते हैं। पर राजनेता के अलावा भी कमलनाथ देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल हैं। औऱ छिंदवाड़ा में उनकी कई कंपनियां भी हैं। कमलनाथ ने परिवार के कई लोगों के नाम पर कंपनियां खोल रखी हैं। जिनमें कुल 23 कंपनियां शमिल हैं और उनका कुल कारोबार 206 करोड़ से ज्यादा का होता है। फिलहाल उनका बिजनेस उनके बेटे देखते हैं। छिंदवाड़ा में कमलनाथ की एक कोठी भी है जो पूरे 10 एकड़ में फैली हुई है। इस कोठी में एक फार्म हाउस भी है, जिसमें दो एकड़ में पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। कमलनाथ देश के 5 सबसे अमीर सांसदों में भी शुमार हैं। साथ ही सितंबर 2011 में कमलनाथ को भारत का सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री घोषित किया गया था। कमलनाथ कांग्रेस नेता संजय गांधी के बहुत ही अच्छे दोस्त थे। और इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थी। दोनो की दोस्ती के चर्चे आज भी मशहूर हैं। राजनीति में आने से पहले कमलनाथ अपने पिता का व्यापार ही संभालते थे। कमलनाथ के पिता पश्चिम बंगाल के बड़े कारोबारियों में से एक थे।