सड़क दुर्घटना में महिला ने खोया हाथ

सनावद के इंदौर इच्छापुर मार्ग पर बंद हुए टोल प्लाजा में गुरुवार शाम को एक ट्राले में जेसीबी वाहन ले जाने के दौरान वाहन टोल से टकरा गया। जिसके बाद टोल बूथ का एक हिस्सा सड़क पर आ गया। वहीं शुक्रवार दोपहर कर्नाटक से आए तीर्थयात्रियों की बस गुजरने के दौरान उसमें सवार मथुरा बाई का हाथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद महिला को घायल हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। महिला के साथ आए तीर्थयात्रियों ने बताया कि हम सभी 48 लोग अपनी तीर्थ यात्रा शनिवार को समाप्त कर वापस घर जाने वाले थे।

(Visited 132 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT