साध्वी उमा से मिलीं साध्वी प्रज्ञा- फूट-फूटकर रोईं

उमा भारती ने दो दिन पहले साध्वी प्रज्ञा को लेकर बयान दिया था जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उमा और प्रज्ञा के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं। हालांकि उसके बाद उमा ने ट्वीट करके सफाई भी दी और सोमवार को सुबह साध्वी प्रज्ञा उमा भारती से मिलने उनके बंगले पहुंचीं। उमा ने साध्वी प्रज्ञा के पैर छूकर उनका स्वागत किया और उन्हें खीर खिलाई। काफी देर तक उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई। जब उमा भारती साध्वी प्रज्ञा को विदा कराने बाहर आईं तो गाड़ी में बैठते ही साध्वी प्रज्ञा फूटफूट कर रो पड़ीं। काफी देर तक उमा उन्हें चुप कराती रहीं और प्रज्ञा के गालों को चूमकर उन्हें ढाढस बंधाती रहीं। दो साध्वियों का ये मिलन का दृश्य काफी भावभीना रहा। उमा ने पैर छूकर साध्वी को विदा किया। हालांकि उमा भारती ने इस बारे में कोई बयान देने से मना किया और बाद में प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT