सागर में स्कूल के चपरासी ने की तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़

सागर में एक निजी स्कूल में चपरासी द्वारा कक्षा तीसरी की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पारस विद्या बिहार की है। जहाँ एक बच्ची स्कूल जाने से मना कर रही थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने पूँछा तो वजह चौकाने वाली थी। बच्ची के साथ उसकी ही स्कूल का चपरासी अश्लील हरकतें करता था। जिसके डर से बच्ची स्कूल जाने से मना कर रही थी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात करनी चाही पर स्कूल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। तब परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जाँच में जुट गई है। वहीं इस मामले पर प्राचार्य का कहना है कि यदि ऐसा कुछ हुआ है तो पुलिस कार्रवाई कर रही है।

(Visited 180 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT