देवास के टोंककला में ज्वेलर सुरेश सोनी की हत्या का राज खुल गया है। भील गिरोह के लोगों ने ही सुरेश की हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए उज्जैन रेंज के आईजी ने 30 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
जिसके बाद मुखबिर ने जानकारी देकर बताया कि हत्या के बाद से भील समुदाय का एक युवक गायब है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन की तो पुलिस का शक सही साबित हुआ। आरोपी घटना स्थल पर आए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।